finger

मुंगावली और कोलारस में दोपहर तक कांग्रेस ने बढ़त बरकरार रखी

मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव  में दोपहर तक मिली जानकारी के अनुसार कोलारस और मुंगावली सीटों पर सातवे और 10वें राउंड की काउंटिंग की खत्म होगई है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

कोलारस में सातवे राउंड के बाद कांग्रेस 2263 वोटों से आगे है (कांग्रेस 27307 और भाजपा 25044 वोट)  जबकि मुंगावली में 10वें राउंड के बाद कांग्रेस 3602 वोटों से आगे  (कांग्रेस 37708 और भाजपा 34106 वोट मिले)  चल रही है।

मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी।  दोनों सीटों पर कांग्रेस का क़ब्ज़ा था।

कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र यादव का  मुकाबला भाजपा के देवेंद्र जैन से  है,  वहीं, मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र यादव भाजपा के बाई साहब राव देशराज सिंह  से फाइट कर रहे हैं।

ये उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे इस साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता के मूड का पता चलेगा।

कोलारस उपचुनाव के वोटों की गिनती 23 राउंड में और मुंगावली में 19 राउंड में होगी। कोलारस उपचुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।