Raghu & Karan Singh

अजमेर और अलवर के उपचुनाव में कांग्रेस जीती

राजस्थान में हुए लोकसभा की दो सीटों अजमेर और अलवर के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर भाजपा को करारा झटका दिया।

कांग्रेस के उम्मीदवार रघु शर्मा ने अजमेर लोकसभा सीट 84,414 मतों से प्राप्त की । शर्मा को 6,11,514 मत मिले जबकि भाजपा के रामस्वरुप लांबा ने 5,27,100 मत प्राप्त किए।  कांग्रेस ने 3 साल बाद पुन: इस सीट पर कब्जा जमाया है। 2009 से 2014 के बीच सचिन पायलट अजमेर से सांसद रहे थे।

अलवर में  कांग्रेस के करण सिंह यादव ने 196,496 मतों से उपचुनाव जीत लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर की दूदू क्षेत्र के आदरवा बूथ पर भाजपा को केवल एक वोट मिला।

फोटो फेस बुक पेज से साभार

भाजपा उम्मीदवार जसवंत यादव ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा में देरी हुई।

राजस्थान में अजमेर लोकसभा सीट सांवरलाल जाट के निधन के बाद खाली हुई थी, वहीं अलवर लोकसभा सीट महंत चांदनाथ के निधन के बाद से रिक्त हंई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि राजस्थान कांग्रेस में हर एक अच्छा किया और इसका गर्व है। यह राजस्थान में लोगों द्वारा भाजपा की अस्वीकृति है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि हमारे प्रयास जारी रहेंगे और हम राजस्थान के लोगों के कल्याण को आगे रखेंगे, क्योंकि लोकतंत्र आखिरकार  लोगों के लिए है। मैं जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देती हूं और उन्हें लोकतंत्र के इस उत्सव को मनाने का स्वागत करती हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में पार्टी की हार पर कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते है। उन्होंने कहा “हम 2019 में कड़ी मेहनत कर सरकार बनाएंगे।