MP map

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 4 हजार 157 नामांकन-पत्र जमा

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 2 नवम्बर से नामांकन की अंतिम तिथि 9 नवम्बर तक 4 हजार 157 नामांकन-पत्र जमा हुए।

नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी तथा 14 नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

विधान सभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को होगा।

नामांकन-पत्र जमा करने वालों में पुरूष 3 हजार 767,  महिला 385 एवं अन्य 5 शामिल है।

सबसे अधिक नामांकन-पत्र रीवा में 214 एवं सबसे कम उमरिया और अलीराजपुर में 21-21  जमा हुए।

  1. श्योपुर में 32,
  2. मुरैना में 112,
  3. भिण्ड में 148,
  4. ग्वालियर में 124,
  5. दतिया में 46,
  6. शिवपुरी में 95,
  7. गुना में 69,
  8. अशोक नगर में 63,
  9. सागर में 148,
  10. टीकमगढ़ में 114,
  11. छतरपुर में 131,
  12. दमोह में 79,
  13. पन्ना में 51,
  14. सतना में 171,
  15. रीवा में 214,
  16. सीधी में 73,
  17. सिंगरौली में 53,
  18. शहडोल में 49,
  19. अनूपपुर में 49,
  20. उमरिया में 21,
  21. कटनी में 76,
  22. जबलपुर में 151,
  23. डिंडोरी में 24,
  24. मंडला में 38,
  25. बालाघाट में 110,
  26. सिवनी में 70,
  27. नरसिंहपुर में 43,
  28. छिंदवाड़ा में 137,
  29. बैतूल में 90,
  30. हरदा में 25,
  31. होशंगाबाद में 64,
  32. रायसेन में 75,
  33. विदिशा में 94,
  34. भोपाल में 159,
  35. सीहोर में 73,
  36. राजगढ़ में 74,
  37. आगर-मालवा 42,
  38. शाजापुर में 52,
  39. देवास में 76,
  40. खंडवा में 50,
  41. बुरहानपुर 27,
  42. खरगोन में 108,
  43. बड़वानी में 57,
  44. अलीराजपुर में 21,
  45. झाबुआ में 51,
  46. धार में 95,
  47. इन्दौर में 126,
  48. उज्जैन में 123,
  49. रतलाम में 77,
  50. मंदसौर में 66
  51. और नीमच में 41 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।