नई दिल्ली, 06 मई्र। पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों के हवाई निशानों के बाद देश के उत्तरी भाग में कई हवाई अड्डों को वाणिज्यिक संचालन के लिए बंद कर दिया गया है और हवाई उड़ाने रद्द करदी गई हैं।
इंडिगो. एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए सूचित किया कहा है कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर के लिए तथा उक्त शहरों से उड़ानें आज बुधवार के लिए रद्द कर दी गई हैं।
एयरलाइन्स ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि हम अपने नेटवर्क में उड़ान शेड्यूल में बदलाव की आशंका कर रहे हैं और सभी ग्राहकों को ईमानदारी से सलाह देते हैं कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट रहें।
हम आपको बाद के घटनाक्रमों से अवगत कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में स्पाईस जेट ने कहा है कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर में हवाई अड्डों को अगले आदेश तक बंद किया गया है।
वहीं एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ और राजकोट की अपनी उडानें आज दोपहर 12 बजे तक के लिए रद्द कर दी हैं।
अधिकतर वाणिज्यिक विमान सेवाओं में यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले उडान की स्थिति का पता लगाने की सलाह दी है।
Follow @JansamacharNews



