Plantation

तीन दिनों में 80 हजार लोगों ने 15 लाख नये पेड़ लगाये

हिमाचल प्रदेश इस माॅनसून सीजन में पहला राज्य है जहां तीन दिनों में 80 हजार से अधिक लोगों ने 15 लाख नये पेड़ लगाये हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश के वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने बताया कि तीन दिनों में 12 से 14 जुलाई के दरम्यान 15 लाख पौधे रोपे गए।

प्रदेश में पहली बार वन विभाग के माध्यम से तीन दिन लगातार पौधरोपण अभियान के दौरान 15 लाख पौधे से भी अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में समाज के हर वर्ग ने अभियान में भाग लिया।

प्रदेश के उत्तर में राज्य की जम्मू-कश्मीर सीमा से लेकर दक्षिण में यमुना तट तक, पूर्व में किन्नौर से लेकर पश्चिम में पंजाब की सीमा तक हर क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य पूरे जोश के साथ किया गया।