Gambhira Bridge Tragedy, Vehicles submerged, 14 dead

गंभीरा ब्रिज त्रासदी, वाहनों की जल समाधि, 14 की मौत

वड़ोदरा, 09 जुलाई, 2025 मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल आज सुबह ढह गया। मीडिया में आई ख़बरों में कहा गया है की दुर्घटना में 14 लोगों की मौत होगई। जिस समय पल बीच में से टूटा उस समय उस पुल पर वहां दौड़ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूटने से दो ट्रक नदी में जा गिरे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे लोगों की तलाश की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया: “गुजरात के वडोदरा ज़िले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

गुजरात पुलिस अधिनियम के तहत आनंद के जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी कर कहा है कि उक्त सड़क पर वाहनों का आवागमन रोकना उचित समझा गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, 09 जुलाई से गंभीरा पुल के पुनः चालू होने तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना उचित समझा गया है। आदेश का उल्लंघन करनेवाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निम्नलिखित मार्गों पर डायवर्ट किया गया है :
प्रतिबंधित मार्ग:-
पादरा आनंद को जोड़ने वाले गंभीरा पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। उमेता पुल भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
परिवर्तित मार्ग:-
तारापुर से वडोदरा जाने वाले भारी वाहन सीधे वासद होते हुए वडोदरा की ओर जाएँगे।
बोरसद तालुका के गाँवों से वडोदरा की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को गंभीरा पुल के बजाय उमेता होते हुए निकलना चाहिए और भारी वाहनों को वासद मार्ग का उपयोग करना चाहिए।
पादरा से आणंद या तारापुर की ओर जाने वाले वाहनों को गंभीरा ब्रिज के बजाय उमेता होकर निकलना चाहिए और भारी वाहनों को वासद होकर निकलना चाहिए।
इस आदेश के क्रियान्वयन हेतु, आणंद के जिला पुलिस अधीक्षक निर्धारित मार्ग पर आवश्यक पुलिस गार्ड तैनात करके यातायात परिवर्तन हेतु आवश्यक व्यवस्था करेंगे।
इस आदेश की प्रतियां उक्त स्थानों पर चिपकाकर विज्ञापित की जाएंगी और सरकार के असाधारण राजपत्र में प्रकाशित की जाएंगी।