लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों और चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी के लिये ट्रेनों (Trains) में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया है।
ट्रेनों (Trains) में आने के लिए इन लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी लिंक में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन लिंक है – http:cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx
छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक कुल 15 स्पेशल ट्रेनों (Trains) चलाने की योजना है ।
छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों, संकट में पड़े लोगों को लेकर गुजरात से आज पहली ट्रेन करीब 1200 श्रमिकों एवं अन्य लोगों को लेकर सोमवार 11 मई को बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची।
यह ट्रेन अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, बीना, कटनी, पेन्ड्रारोड से होते हुए बिलासपुर पहुंची।
इस ट्रेन में मुंगेली जिले के 20, जांजगीर-चाम्पा जिले के 53 और दुर्ग जिले के 11 लोग भी शामिल थे।
राज्य सरकार ने कहा कि इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों (Trains) का संचालन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जिन 15 ट्रेनों (Trains) को चरणबद्ध किया है, वे ट्रेनें हैं :
- अहमदाबाद से बिलासपुर के लिए दो ट्रेन,
- विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर एक ट्रेन,
- अमृतसर पंजाब से चांपा एक ट्रेन,
- विरमगम अहमदाबाद से बिलासपुर चांपा एक ट्रेन,
- लखनऊ उत्तरप्रदेश से रायपुर के लिए तीन ट्रेन,
- लखनऊ से भाटापारा के लिए दो ट्रेन,
- मुजफ्फरपुर बिहार से रायपुर एक ट्रेन,
- दिल्ली से बिलासपुर के लिए एक ट्रेन,
- मेहसाना गुजरात से बिलासपुर चांपा एक ट्रेन,
- हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग रायपुर होते हुए बिलासपुर 2 ट्रेन शामिल है।
इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-21800, 75878-22800, 96858-50444, 91092-83986 तथा 88277-73986 पर संपर्क किया जा सकता है।
Follow @JansamacharNews



