Vadnagar

मोदी के गृहनगर वडनगर में कांग्रेस की आशा पटेल जीती

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में कामयाब  रही किन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में भाजपा हार गई।

वडनगर ऊंझा विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी आशा पटेल ने भाजपा विधायक पटेल नारायणभाई लल्लूदास को 19,500 मतों से हराया।

ऊंझा विधानसभा क्षेत्र पाटीदार समुदाय का गढ़ है।

मोदी का बचपन वड़नगर में बीता था।

लल्लूदास ने पिछले विधानसभा चुनाव में आशा पटेल को 25,000 मतों से पराजित किया था।

राहुल गांधी ने नवसर्जन यात्रा के दौरान ऊंझा में जोरदार प्रचार किया था। राहुल गांधी वडनगर स्थित उमिया माता मंदिर में दर्शन करने भी गए थे।