Virbhadra Singh

हिमाचल में भाजपा राज्य सचिव विनोद ठाकुर कांग्रेस पार्टी में शामिल

शिमला , 12 मई (जनसमा)।  हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव विनोद ठाकुर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह ने ही की है।  मुख्यमंत्री  ने गुरूवार को हमीरपुर के गांधी चौक में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वर्तमान राज्य सचिव विनोद ठाकुर का उनके समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया है। विनोद ठाकुर कभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नजदीकी माने जाते थे।

उन्होंने कहा कि विनोद ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी किसी राजनीतिक दल के किसी सदस्य को फंसाने की कोशिश नहीं की है और न ही विचारधारा बदलने के लिए किसी पर दबाव डाला हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म के लोगों को यह महसूस करना चाहिए कि वे भारत के अविभाज्य हिस्सा हैं और राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें यह महसूसकरना चाहिए कि भारत एक है और उन लोगों का शिकार बनने से बचना चाहिए, जो विभाजन और शासन करने नीति पर विश्वास रखतेहैं।

वीरभद्र सिंह ने कहाकि कुछ राजनीतिक दल हैं, जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए क्षेत्रों के बीच भेदभावकरने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि हिमाचल एक है और एक रहेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वमुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दो बार उनके विरूद्ध झूठे मामले बनवाए हैं और दोनों ही बार सत्र न्यायालय का सामना करने के बाद वे ससम्मानित बरी हुए हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें इसका कारण पता नहीं है कि प्रेम कुमार धूमल ने ऐसा क्यों किया।

चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि धूमल अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए ऐसा करने पर बाध्य हुए हों।

उन्होंने कहा कि अब तक तीन अलग-अलग केन्द्रीय जांच एजेंसियां उनके आय कर रिटर्न के मामले में जांच कर रही है और केन्द्रीय सरकार द्वारा इनका दुरूपयोग किया जा हा है।

उन्होंने कहा कि धूमल अरूण जेटली के साथ मिलकर उनक विरूद्ध षड़यंत्र कर रहे हैं, हालाकि एक दिन वे पाक साफ बाहर आएंगे।