Home Minister Shah visited the blast site

गृह मंत्री शाह ने विस्फोट स्थल का दौरा किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के घटनास्थल का सोमवार 10 नवंबर, 2025 रात  दौरा किया। गृह मंत्री ने घटनास्थल पर मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हर दृष्टि से मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।