US and India Committed to Granting Each Other Market Access

भारत -अमेरिका आतंकवादियों के बारे में सूचना साझा करते रहेंगे

भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह निश्चय बुद्धवार को नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य दल की 15 वीं बैठक में लिया गया।
कार्य दल की अगली बैठक 2019 में अमरीका में होगी।

दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवादी संगठनों को मिलने वाली आर्थिक मदद और इसके लिए किये जारहे प्रयासों पर भी विचार विमर्श किया।

कार्य दल ने विश्व भर में आतंकवादी समूहों और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सीमावर्ती आतंकवाद समेत अपने संबंधित क्षेत्रों द्वारा उठाए गए खतरों की समीक्षा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में जानकारी दीगई है कि दोनों देशों ने विदेशी आतंकवादियों की कार्रवाइयों से जुड़े खतरों का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किये जारहे प्रयासों पर चर्चा भी की।