नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज शाम जारी एक वक्तव्य में कहा है कि भारत सरकार ने द्विपक्षीय व्यापार के विषय पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का संज्ञान लिया है। सरकार इसके संभावित प्रभावों का अध्ययन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आज ही राष्ट्रपति ट्रंप ने 1 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। हम इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सरकार भारत के किसानों, उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के कल्याण और हितों को सर्वोच्च महत्व देती है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रहित में सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी, जैसा कि हाल ही में ब्रिटेन के साथ हुए समझौते (Comprehensive Economic and Trade Agreement) सहित अन्य व्यापार समझौतों में किया गया है।
#India #statement #uspresident #trump #newdelhi
#bilateraltrade #effects #tradeagreement



