IndiaAI supports 500 PhDs, 5,000 postgraduates and 8,000 undergraduates

इंडियाएआई सपोर्ट 500 PhD, 5,000 पोस्टग्रेजुएट और 8,000 अंडरग्रेजुएट

नई दिल्ली, 16 फरवरी। इंडियाAI और फ्यूचरस्किल्स जैसी मौजूदा पहल 500 PhDs, 5,000 पोस्टग्रेजुएट्स और 8,000 अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स को सपोर्ट कर रही हैं।

भारत ने एआई क्षमता निर्माण के लिए कई पहलें शुरू की हैं, जिनमें इंडिया एआई फ्यूचरस्किल्स, फ्यूचरस्किल्स प्राइम और उच्च शिक्षा कार्यक्रम शामिल हैं, जो एआई-तैयार कार्यबल के लिए मजबूत आधार तैयार करते हैं।

एआई को अपनाने की गति बढ़ने के साथ, इन प्रयासों को और अधिक विस्तारित करने से समावेशी वृद्धि और व्यापक पहुंच की मांगों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। छोटे व्यवसायियों और नागरिकों के लिए एआई के उपयोग को बढ़ाना, साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र में तकनीकी क्षमता को मजबूत करना, एआई प्रणालियों की प्रभावी खरीद, जोखिम प्रबंधन और जिम्मेदार तैनाती में सहायक होगा।
मौजूदा एआई मानव संसाधन और नवाचार क्षमता
इंडियाएआई और फ्यूचरस्किल्स जैसे वर्तमान प्रयासों के माध्यम से 500 पीएचडी, 5,000 स्नातकोत्तर और 8,000 स्नातक विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है।
एआई डेटा लैब्स नेटवर्क में टियर 2 और टियर 3 शहरों में फैले 570 प्रयोगशाला शामिल हैं, जिनका उद्देश्य डेटा एनोटेशन, क्यूरेशन और एप्लाइड एआई कौशल में प्रशिक्षण के माध्यम से जमीनी स्तर पर एआई क्षमताओं का निर्माण करना है।
अखिल भारतीय पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एकीकृत किया गया है।
27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 27 इंडिया एआई डेटा और एआई लैब स्थापित+ 174 आईटीआई को स्वीकृति।
व्यापक एआई साक्षरता के लिए सबके लिए निःशुल्क YUVA Al आधारभूत पाठ्यक्रम शुरू किया गया।
समिति ने निम्नलिखित अनुशंसाएं भी की हैं:
नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से एआई के प्रति जन जागरूकता और विश्वास बढ़ाना।
सूचित खरीद और जिम्मेदारी से एआई उपयोग को समर्थन करने के लिए सरकारी अधिकारियों और नियामकों को प्रशिक्षण देना।
एआई-सक्षम अपराधों का पता लगाने और उनसे निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता का निर्माण करना।
व्यावसायिक संस्थानों और द्वितीय (टियर-2) और तृतीय स्तर (टियर-3)के शहरों में कौशल विकास पहलों का विस्तार करना।