Indian peacekeeper Major Vaishali in Sudan

सूडान में भारतीय शांति सैनिक मेजर वैशाली

​दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में सेवारत मेजर वैशाली गणेशन का मानना है कि शान्ति स्थापना में योगदान करने के लिए​ यूएन मिशन का हिस्सा होना, एक विशेष अनुभूति है.​ दैनिक गतिविधियों में चुनौतियों का सामना करने के बावजूद यह अवसर प्रेरणादायक भी है.

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक दिवस के अवसर पर यूएन न्यूज़ हिन्दी के साथ एक बातचीत में बताया कि वो दक्षिण सूडान में स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत, सम्पर्क, जागरूकता के ज़रिये परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं.

दक्षिण सूडान के लेक स्टेट के रुम्बेक में तैनात मेजर वैशाली ने कहा कि 78 देशों के शान्तिरक्षकों के साथ साझा लक्ष्य के लिए काम करना एक यादगार अनुभव है और यह ज़रूरी है कि बदलाव लाने के लिए पहला क़दम आप स्वयं बढ़ाएँ. ​बदलाव की शुरुआत तभी होती है, जब आप उसके लिए पहला क़दम स्वयं उठाते हैं.

सचिन गौड़  (यूएन समाचार)