Massive explosion near Gate No. 1 of the Red Fort Metro Station

लालकिला विस्फोट की जाँच जारी, कई संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 नवंबर। सोमवार शाम को हुए विस्फोट की जाँच गहरी और देशव्यापी हो रही है और सुरक्षा एजेंसियाँ जल्दी ही किसी नतीजे तक पहुँच सकती हैं। संदिग्धों की गिरफ्तारियों का दौर जारी है।
सोमवार शाम लालकिले के मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास कर में हुए भीषण विस्फोट की घटना के कारण दिल्ली के उस इलाके में आज मंगलवार तक लाल क़िला परिसर सहित आसपास के इलाके तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
मेट्रो स्टेशन, चांदनी चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंधित है आवाजाही सीमित है।
गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने तुरंत स्थिति की समीक्षा की है तथा सभी संभावित कोणों से जांच करने का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली में हुई भयावह घटना के पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
भूटान के थिम्पू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि वह कल पूरी रात इस घटना की जाँच में शामिल एजेंसियों के संपर्क में थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि एजेंसियाँ इस साजिश की तह तक जाएँगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वह बहुत भारी मन से भूटान आए हैं और कल शाम दिल्ली में हुई घटना ने सभी को बहुत व्यथित किया है। मोदी ने कहा कि वह प्रभावित परिवारों का दर्द समझते हैं और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
सोमवार शाम का विस्फोट
सभी इस खबर से सकते में हैं कि 10 नवंबर 2025 की शाम लगभग 6:50-7:00 बजे के बीच, राजधानी में लाल किला के समीप, एक धीमी गति से चल रही कार में ज़ोरदार विस्फोट हुआ।
यह विस्फोटित कार एक Hyundai i20 थी।
विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट 1) के समीप हुआ, जहाँ काफी भीड़ और वाहन पार्क थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार से कम-से-कम 8 लोगों की मौत हुई और 19-24 लोग घायल हुए हैं ।
कुछ समाचारों में यह संख्या 13 बताई गई है।
हादसे से आसपास के वाहन, ऑटोरिक्शा व मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हुईं या उनमें आग लग गई।
विस्फोट की जांच के लिए देशी आतंक-विरोधी कानून UAPA के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है ।
प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि कार को कुछ समय पहले पार्किंग में रखा गया था और उसके बाद विस्फोट हुआ। जांच में यह पाया गया है कि कार को घटना स्थल के पास पार्किंग-लोकेशन में कुछ समय तक रोका गया था, तथा सीसीटीवी फुटेज में उसके आने-जाने व होने वाली गतिविधियां दिखाई जा रही हैं।
अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला था।
दिल्ली के लाल किला के समीप हुए इस कार विस्फोट की घटना ने न केवल जन-प्रिय क्षेत्र में भय उत्पन्न किया है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, मॉनिटरिंग प्रणालियों व आतंक-रोधी तैयारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। अभी तक जांच प्रारंभिक स्तर पर है और कारणों का खुलासा अभी होना बाकी है।