Is there any connection between lucky number and Rupani's death?

लकी नम्बर का भी कुछ कनेक्शन है रूपाणी की मृत्यु में ?

नई दिल्ली,, 13 जून। गुरूवार को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 241 लोगों की जान गई। इस मामले में उनके लकी नम्बर का भी कुछ कनेक्शन हो सकता है।

रुपाणी 1206 को अपना लकी नंबर मानते थे। लकी नम्बर का भी कुछ कनेक्शन है रूपाणी की मृत्यु में ?

इस बारे में न्युमरोलोजिस्ट श्रीमती संगीता शुक्ला का कहना है कि रुपाणी का जन्म 2 अगस्त को हुआ था, और उनके लकी नंबर 1206 का योग 9 होता है, जो मंगल का प्रतीक है और दुर्घटना का संकेत देता है।

श्रीमती शुक्ला का कहना है कि किसी भी नंबर को लकी नंबर नहीं माना जा सकता है। इसका चयन सावधानी से करना चाहिए।

रुपाणी का मानना था कि 1206 उनका लकी नंबर है, क्योंकि उनके स्कूटर और कार दोनों का नंबर 1206 था।

दुर्घटना की तारीख: 12 जून को दुर्घटना हुई, जिसका योग भी 9 होता है, जो उनके लकी नंबर के समान है। दूसरी ओर साल 2025 का योगांक भी 9 है।

सफलता और असफलता: रुपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह उनकी जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना थी जो उनके लकी नंबर के प्रभाव को दर्शाती है।