नई दिल्ली, 10 मई्। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में भारतीय हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के पांच शीर्ष आतंकवादी मारे गए।
आकाशवाणी ने यह खबर देते हुए जानकारी दी है कि भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए।
सूत्रों ने बताया कि ये आतंकवादी मुदस्सर खादियन खास उर्फ अबू जुंदाल, मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद उर्फ अबू अकाशा और मोहम्मद हसन खान हैं। इन आतंकवादियों को इस महीने की 7 तारीख को ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया था।
Follow @JansamacharNews



