नई दिल्ली, 14 मई । न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में न्यायमूर्ति गवई को पद की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति बी आर गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया, जिन्होंने कल पद छोड़ दिया था।
समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों सहित अन्य लोग शामिल हुए।
Follow @JansamacharNews



