Kargil Vijay Diwas commemoration to continue till July 26

कारगिल विजय दिवस स्मरणोत्सव 26 जुलाई तक जारी रहेगा

नई दिल्ली, 09 जून। भारतीय सेना 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। यह स्मरणोत्सव 26 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा, जिसमें राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले नायकों की अदम्य भावना, बलिदान और साहस का सम्मान किया जाएगा।

May be an image of textस्मरणोत्सव के हिस्से के रूप में, इस सप्ताह से शुरू होने वाले एक विशेष आउटरीच अभियान की योजना बनाई गई है, जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले युद्ध नायकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

यह आउटरीच अभियान अपनी तरह का पहला होगा, जहां 545 परिजनों से भारतीय सेना के प्रतिनिधि मुलाकात करेंगे और उनके निवास स्थान पर उनका सम्मान करेंगे।

सेना के जवानों की एक टीम भारतीय सेना की ओर से आभार पत्र लेकर 25 राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशों और नेपाल का दौरा करेगी।

#KargilVijayDiwas  

#KargilWar