Amit Shah

अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर भोपाल पहुँचे

भोपाल , 18 अगस्त (जनसमा)। सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश दौरे पर शुक्रवार को भोपाल पहुँचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे एवं प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमार चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्य, निगम-मण्डलों के पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ अमित शाह पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पुनर्स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। शाह ने व्ही.आई.पी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।