Makhanlal

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जाँच

मध्य प्रदेश सरकार ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जाँच करने  का निर्णय लिया है।

इस संबंध में एक समिति गठिल की गई है। समिति का अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव, जनसम्पर्क एम. गोपाल रेड्डी को बनाया गया है।

यह जानकारी एक सरकारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को भोपाल में दी गई।

समिति में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी भूपेन्द्र गुप्ता और विंध्याचल डेयरी गाम गोरा, भोपाल के संदीप दीक्षित को सदस्य बनाया गया है। समिति विभिन्न बिन्दुओं पर जाँच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

जांच के मुख्य बिन्दु हैं :

  • विश्वविद्यालय में वर्ष 2003 से की गयी नियुक्तियों में भर्ती प्रक्रिया/आरक्षण की जाँच
  • अनियमितता पाये जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारण 
  • विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक प्रणाली/सामग्री में एक विशिष्ट विचारधारा के पक्ष में परिवर्तन करने की जाँच
  • विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली अनुसंधान परियोजनाओं में किन्हीं व्यक्ति/समूह को लाभ पहुँचाने के लिये किये गये पक्षपात की जाँच
  • समिति द्वारा वर्ष 2003 के बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यूजीसी के मापदण्डों के उल्लंघन की शिकायतों की जाँच
  • किन्हीं व्यक्तियों/समूहों को लाभ पहुँचाने के लिये किये गये अनुपयोगी व्यय की शिकायतों की जाँच
  • प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किन्हीं व्यक्तियों को लाभ पहुँचाने के लिये अनावश्यक शिक्षण केन्द्रों को खोलने की शिकायतों की जाँच