MP P R Minister Sharma

मध्य प्रदेश सरकार पुजारियों के लिए ‘पुजारी कल्याण कोष’ बनाएगी

मध्य प्रदेश सरकार पुजारियों के कल्याण के लिए ‘पुजारी कल्याण कोष’ बनाने की घोषणा की है।

यह जानकारी धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, जनसम्पर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ओरछा में शनिवार को भूमि पूजन समारोह में दी।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पुजारी कल्याण कोष का गठन किया जा रहा है। पुजारियों के बच्चों के शिक्षण और स्वास्थ्य पर भी सरकार ध्यान देगी।

शर्मा ने बताया कि सभी देव स्थानों के विकास के लिये सरकार तेजी से कार्य करेगी। पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है। उनके मानदेय में तीन गुना की वृद्धि की जा रही है।

शर्मा ने बताया कि देव स्थानों के भवनए दुकान आदि संपत्तियों को किराये पर देने के नियम भी बनाये जा रहे हैं। देव स्थानों की ऐसी संपत्तियाँ जो कि नगरीय क्षेत्र में आ गई हैए उनके विकास की योजना भी बनाई जा रही है।

पुजारी कल्याण कोष का गठन

शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा पुजारी कल्याण कोष का गठन किया जा रहा है। पुजारियों के बच्चों के शिक्षण और स्वास्थ्य पर भी सरकार ध्यान देगी।

धार्मिक न्यास मंत्री ने कहा कि पुजारियों के लिये बीमा व्यवस्था लागू की जायेगी। पुजारियों के जो बच्चे संस्कृत में अध्ययन करना चाहते हैंए उन्हें आचार्य स्तर तक की शिक्षा दिलाई जायेगी।