Kalyan Singh

नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह के निधन पर राजे की संवेदना

जयपुर, 21 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कल्याण सिंह चौहान ने 2008 के विधानसभा चुनावों में सीपी जोशी को एक वोट से हराया था, जो अब कांग्रेस के एक महासचिव हैं। कल्याण सिंह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकेे 4 पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनकी धर्मपत्नी का नाम श्रीमती कल्पना कंवर है। उनका जन्म 18 नवंबर,1959 को डगवाड़ा में हुआ था।
 
श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि चौहान एक सजग जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये आवाज उठाई। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
 
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।