moon eclips

भारत में  सोमवार 7 अगस्त को आंशिक चंद्रमा ग्रहण

नई दिल्ली, 03 अगस्त (जनसमा)। आगामी सोमवार 7 अगस्त  को चंद्रमा का आंशिक ग्रहण प्रारंभ होगा, जो भारतीय मानक समय के अनुसार 22-52 (आईएसटी) से शुरू होगा और 8 अगस्‍त, 2017 को 00-49 (आईएसटी) तक जारी रहेगा। अधिकतम ग्रहण के दौरान चंद्रमा का केवल एक छोटा अंश ही पृथ्वी की छाया के दायरे में आएगा। यह आंशिक ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।

सामान्य दृश्यता:

यह चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ओशिनिया, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अंटार्कटिका क्षेत्र में दिखाई देगा।

संपूर्ण आंशिक चंद्रग्रहण मध्य और पूर्वी अफ्रीका, मध्य रूस, चीन, भारत, सुदूर पूर्व और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा।

.फोटो सौजन्य  नासा

उत्तर प्रशांत महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर से चंद्रग्रहण-केंद्रबिंदु के प्रारंभिक चरण देखे जा सकेंगे।

अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी भाग, स्पेन के पूर्वी भाग, फ्रांस और जर्मनी से चंद्रग्रहण-केंद्रबिंदु के अंतिम चरण देखे जा सकेंगे।

ग्रहण की परिस्थितियां इस प्रकार हैं: –

आई.एस.टी. में समय
दिनांक        घंटा  मिनट

ग्रहण का प्रारंभ         7 अगस्‍त    22     52
ग्रहण का मध्य        7 अगस्‍त    23     51
ग्रहण की समाप्‍ति 8 अगस्‍त     00    49

* ग्रहण का परिमाण = 0.251 (चंद्रमा का व्यास 1.0 लिया गया है)
ग्रहण की अवधि: 1 घंटा 57 मिनट

अगला चंद्रग्रहण 31 जनवरी, 2018 को लगेगा, जो पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और भारत में देखा जा सकेगा।