महाश्वेता देवी अस्पताल में, ममता मिलने गईं

कोलकाता, 31 दिसम्बर। सुविख्यात् लेखिका व रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता श्रीमती महाश्वेता देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

उन्हें बेल्ले व्यू मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया हे। 89 वर्षीय लेखिका के हालचाल जानने के लिए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उनसे मिलने अस्पताल गईं।