Snow fall

हिमाचल और जम्मू कश्मीर सहित देश के अनेक इलाकों में शीत लहर जारी

dense fogहिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के अनेक इलाकों में शीत लहर चल रही है। हिमाचल में ताजा बर्फ बारी ने लोगों की कठिनाइयां बढ़ा दी है।

देश के अनेक राज्यों  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ,दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रविवार , 3 फरवरी को घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर पश्चिम भारत में आज सुबह अलग.अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 2 दिनों में यह स्थिति उत्तर पश्चिमी भारत में सुबह के समय जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर.पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित वाले एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की बहुत अधिक संभावना है।

इसके कारण 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।

5 से 8 फरवरी के दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों में काफी व्यापक वर्षा होसकती है। वर्षा बेल्ट के पूर्व की ओर खिसकने की संभावना हैभी है।

मौसम विभाग के  अनुसार पश्चिमी हिमालय पर अलग.थलग आंधी,ओलावृष्टि और भारी बारिश हिमपात के रूप में गंभीर मौसम हो सकता है।

शनिवार को  ओडिशा, जम्मू और कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।