Tribute to Ananth Kumar

समर्पित जनसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता, कुशल प्रशासक थे अनंत कुमार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार  के आकस्मिक निधन पर एक शोक संदेश में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक समर्पित जनसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता, कुशल प्रशासक एवं उत्कृष्ट राजनेता थे।

शाह ने कहा कि अनंत जी का निधन न केवल भारतीय जनता पार्टी, अपितु देश की राजनीति के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने  यह भी कहा कि इससे देश के राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में ऐसी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई मुश्किल है।

अनंत कुमार की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग टीवी फोटो

अमित शाह ने कहा कि उनके निधन से देश ने जनता के लिए काम करने वाले एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता और कुशल संगठनकर्ता को खो दिया है।

शाह ने कहा कि सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में अनंत कुमार सदैव याद किये जायेंगें।

स्व.अनंत कुमार के जीवन की कुछ खास बातें :

  • अनंत कुमार लगातार छः बार बंगलोर दक्षिण से लोक सभा सांसद रहे।
  • मोदी सरकार में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री थे।
  • अटल सरकार में भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला था।
  • भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
  •  कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
  •  2004 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए।
  • मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों में प्रभारी के तौर पर भी कुशलतापूर्वक कार्य किया।
  • आपातकाल के दौरान देश मे लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
  • बाल्यकाल से ही वे स्वयंसेवक रहे
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे।