Gau Seva

हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन,पशु पालन मंत्री होंगे अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग Gau Sewa Commission का गठन किया गया है। इसका मुख्यालय शिमला में होगा।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को शिमला में बताया कि हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग Gau Sewa Commission के अध्यक्ष पशु पालन मंत्री होंगे।

गौ सेवा आयोग Gau Sewa Commission के सदस्य होंगे :  अतिरिक्त मुख्य सचिव;पशु पालन, अतिरिक्त मुख्य सचिव;-(वित्त), अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), अतिरिक्त मुख्य सचिव(वन), प्रधान सचिव(आबकारी व कराधान), सचिव(ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज), सचिव(भाषा एवं संस्कृति), डीन डॉ. जी.सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, कांगड़ा,पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है जबकि निदेशक पशुपालन हिमाचल प्रदेश ।

प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग Gau Sewa Commission के उपाध्यक्ष जिला सोलन के अशोक कुमार होंगे।

गौ सेवा आयोग Gau Sewa Commission में 10 अन्य गैर सरकारी सदस्य होंगे जिसमें जिला बिलासपुर के अश्वनी कुमार डोगरा, जिला मण्डी के चेत राम तथा स्वामी अभिषेक गिरी, जिला ऊना के सुशील कुमार तथा कृष्णपाल शर्मा, जिला सिरमौर के जगदीप, जिला शिमला के सुशांत देष्टा, जिला कांगड़ा के अशोक कुमार शर्मा, जिला हमीरपुर के आशीष कुमार तथा जिला कुल्लू के शेर सिंह है।

इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिला चम्बा के संदीप कुमार, जिला सोलन के देव राज चौधरी, देवानंद गौतम तथा दिनेश कुमार शास्त्री, जिला शिमला के राम ऋषि भारद्वाज, राजेन्द्र राणा तथा रोशन लालए जिला ऊना के सुराम सिंह, जिला कांगड़ा के चन्द्रशेखर तथा जिला हमीरपुर के डॉ-अशोक को मनोनीत किया गया है।

गौ सेवाआयोग Gau Sewa Commission के उपाध्यक्ष तथा गैर सरकारी सदस्यो की सेवाएं नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष तक की अवधि के लिए मान्य होगी।