Signature bridge

यमुना परकुतुब मीनार से भी दो गुना ऊंचे सिग्नेचर पुल का लोकार्पण

Signature Bridge

Chief Minister of Delhi, Arvind Kejriwal inaugurated the iconic project Signature Bridge on Yamuna

दिल्ली में यमुना नदी पर कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी दोगुना ऊंचे  सिग्नेचर पुल (Signature Bridge) का लोकार्पण किया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजधानी दिल्ली में वजीराबाद में यमुना पर  निर्मित  सिग्नेचर पुल का उद्घाटन किया।

सिग्नेचर पुल के निर्माण में 14 साल लग गए। यह 154 मीटर ऊंचा पुल कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी दोगुना ऊंचा है।

सिग्नेचर पुल  Signature Bridge यमुना नदी के पार शहर वजीराबाद को आंतरिक शहर से जोड़ देगा।

इस पुल के बन जाने से पश्चिमी और पूर्वी इलाके जिनमें मंगल पांडे मार्ग पर भजनपुरा से रिंग रोड पर तिमरपुर, नेहरू विहार, वजीराबाद, अरुणा नगर, मुखर्जी नगर जैसे आसपास के क्षेत्रों से जुड़ेंगे।

पुल के पूर्वी तरफ 1.8 किमी लम्बा फ्लाईओवर और पश्चिम की तरफ की बाहरी दूरी पर 1.5 किमी लंबा फ्लाईओवर है जो यातायात के लिए पहले ही खोला जा चुका है।

पुल के दो किनारों के बीच की दूरी पार करने में लगने वाला समय 45 मिनट से घटकर 10 मिनट तक हो गया है।