लंदन में तीन दिन के पुस्‍तक मेले में भारतीय मंडप का उद्घाटन

लंदन में तीन दिन के पुस्‍तक मेले (London book fair)  में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया गया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव  विक्रम सहाय और महानिदेशक, प्रकाशन विभाग सुश्री साधना राउत ने मंगलवार को लंदन पुस्‍तक मेले London book fair  में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

यह लंदन  पुस्‍तक मेला  (London book fair ) 12 से 14 मार्च तक लंदन ओलम्पिया में आयोजित किया जा रहा है।

London Book Fairभारतीय मंडप में महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष ध्‍यान दिया गया है।

London book fair में भारत की संस्‍कृति, इतिहास, लोकसाहित्‍य के अन्‍य विविध शीर्षकों के अलावा ‘कलेक्टिड वर्क्‍स ऑफ महात्‍मा गांधी’ के डिजिटल संस्‍करण का प्रदर्शन किया गया है।

महात्‍मा गांधी के जीवन और काल के बारे में एक संवादात्‍मक डिजिटल मीडिया अनुभव, स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी और भारत की अन्‍य मुख्‍य उपलब्धियां भी इस मंडप में उपलब्‍ध हैं।

कलेक्टिड वर्क्‍स ऑफ महात्‍मा गांधी’ के प्रिंट और इलैक्‍ट्रॉनिक संस्‍करणों को तैयार करने के बारे में एक सेमिनार लंदन ओलम्पिया में आयोजित किया जायेगा।