Rain & Snowfall

उत्तर भारत में कड़ाके की शीत लहर, कीलोंग में तापमान शून्य से नीचे 11.1 डिग्री

उत्तर भारत में कोहरे और कड़ाके की शीत लहर जारी है। लाहौल-स्पीति के कीलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पंजाब, हरियाणाके प्रमुख भागों में शीत लहर की स्थिति गंभीर है।

हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह देश में इस समय सबसे इण्डा इलाका है।

फाइल फोटो शिमला

चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में कई इलाकों में ठण्ड का भीषण प्रकोप है।

अगले 3 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मौसम की यही स्थिति जारी रहने की बहुत संभावना है।

शीत लहर का असर छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है।

28 से 30 दिसंबर को घना कोहरा रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां सबसे कम 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आगरा में 2.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।