Dr K Sivan

इसरो 25 मार्च से 30 अप्रैल के बीच चन्‍द्रयान-2 लांच करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्‍यक्ष डॉ. के. सिवन ने कहा है कि चन्‍द्रयान-2 25 मार्च-30 अप्रैल के बीच लांच किया जाएगा।

डॉ. सिवन शुक्रवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि इसरो ने इस वर्ष 32 मिशनों की योजना बनाई है।

गगनयान की चर्चा करते हुए डॉ. सिवन ने कहा कि मानव रहित पहला अंतरिक्ष विमान (first unmanned space flight) दिसंबर 2020 तक लांच किया जाएगा ।

डॉ. सिवन  ने बताया कि  जुलाई 2021 तक दूसरा मानव रहित मिशन तथा दिसंबर 2021 तक पहला मानव चालित मिशन (first manned mission) लांच किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि गगनयान परियोजना के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान केन्‍द्र (एचएसएफसी) की स्‍थापना गई है।

संवाददाता सम्‍मेलन की विस्‍तृत जानकारी के लिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें – http://pib.nic.in/WebcastMore.aspx?webcast_tempID=253

इसरो के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इनमें गगनयान परियोजना, विद्यार्थियों तक पहुंचना, पहुंच कार्यक्रम, इस वर्ष के नियोजित मिशन और विक्रम साराभाई शताब्‍दी समारोह है।