Monsoon

देश के अनेक इलाकों में माॅनसून (Monsoon) की बारिश

Monsoonदेश के अनेक इलाकों में माॅनसून (Monsoon ) की बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि मानसून (Monsoon ) के मौसम में अब तक 70.9 मिलीमीटर बारिश हुई है,।

उत्तर प्रदेश  के पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटों से अच्छी बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा 65.3 मिलीमीटर बारिश सुल्तानपुर में रिकॉर्ड की गई।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon )निरंतर आगे बढ़ रहा है और इससे उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

केरल, उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण और गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तथा मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान और तटीय कर्नाटक में भी तेज बारिश (Heavy rainfall ) हो सकती है।

इनसेट 3डी से 24 जून को ली गई उपग्रह इमेज साभार: भारतीय मौसम विभाग

दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon ) आगे चलकर मध्य महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों और विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र में रत्नागिरी, अहमदनगर, औरंगाबाद, नागपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, वाराणसी, बहराइच में भी बारिश होगी।

मॉनसून (Monsoon ) के अगले 24 घंटे में इसके लखनऊ पहुंचने की संभावना है।

मध्य अरब सागर के शेष भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान माॅनसून (Monsoon )छत्तीसगढ़, उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्से, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्से में सक्रिय होजाएगा।

मंगलवार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ने और ओले गिरने की संभावना है। इस समय इन राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मंगलवार को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।