ceasefire  file photo

पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का निरंतर उल्लंघन जारी

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को भी संघर्ष विराम ceasefire  का उल्लंघन जारी रखा।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम  ceasefire का उल्लंघन  कर अपराह्न लगभग 12ः 30 बजे नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

भारतीय सेना ने  गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की थी।

बीती रात पुंछ के सोलतरी गांव में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई भारी गोलाबारी के कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।