avanti bai

महारानी अवन्ती बाई लोधा की विशाल प्रतिमा का अनावरण

झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में महारानी अवन्ती बाई लोधा की विशाल प्रतिमा का 21 फरवरी, 2018 को अनावरण किया गया।

इसके बाद आयोजित सभा में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि महारानी अवन्ती बाई लोधा जैसी वीरांगनाओं ने विदेशी आक्रांताओं से लड़ाई लड़ी।

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पाण्डे, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई और महारानी अवन्ती बाई जैसे कई वीरों एवं वीरांगनाओं ने त्याग और बलिदान की मिसाल पेश की।

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि आज का दिन ऎतिहासिक दिन है और महारानी अवन्ती बाई लोधा की प्रतिमा अनावरण के इस कार्यक्रम को पूरे क्षेत्र के लोग याद रखेंगे।