Vajpeyee ji

अटल जी को देखने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू एम्स गए

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार होरहा है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार को अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में एम्स गए और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की।

नायडू ने अस्पताल में वाजपेयी जी के परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को सूचित किया कि वाजपेयी की स्थिति स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार होरहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी को यूरीनरी इंफेक्शन के कारण इस महीने  की 11 तारीख को एम्स में भर्ती कराया गया था।