नई दिल्ली, 5 जून । भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4866 हो गई है। सबसे अधिक मामले केरल से हैं जहाँ 1487 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे नम्बर पर दिल्ली हैं जहां कोविड.19 के 562 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डेशबोर्ड के अनुसार दिल्ली में 2 मौतें हुई हैं। इनमें पहली मौत 5 महीने के एक पुरुष शिशु की हुई है जो अनेक रोगों से पीड़ित था। दूसरी मौत .87 वर्षीय पुरुषकी हुई है, जिन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी, आदि गंभीर रोग थे।
कोविड -19 की राज्य – वार स्थिति नीचे दी गई है :
Follow @JansamacharNews




