Operation-White-Well-drugs-worth-over-Rs-62-crore-seized

ऑपरेशन व्हाइट वेल, 62 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त

नई दिल्ली, 09 जून 2025। पूर्वोत्तर में तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए “ऑपरेशन व्हाइट वेल” के तहत 62 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किये गए।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त किए गए मादक पदार्थ म्यांमार से भारत-म्यांमार सीमा के झरझरा जंगलों के रास्ते से भारत में तस्करी करके लाए गए थे।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), सीमा शुल्क, 37 बीएन असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 से 7 जून के बीच मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में “ऑपरेशन व्हाइट वेल” नामक एक विशेष अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

“ऑपरेशन व्हाइट वेल” कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संयुक्त समन्वय, त्वरित निर्णय और साहसिक कार्रवाई का उदाहरण है।
एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत दोषी पाए गए व्यक्तियों को कड़ी सजा और 10 साल तक के कठोर कारावास का प्रावधान है।

जब्ती और बरामदगी
इस अभियान के दौरान की गई बरामदगी निम्नलिखित है:

  • 7,755.75 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत रु. 54.29 करोड़ है
  • 6,736 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत रु. 87.57 लाख
  • दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी,
  • एक मारुति ईको वैन,
  • रु. 35.63 लाख की अंतरराष्ट्रीय ग्रे मार्केट कीमत के बराबर मादक द्रव्य
  • कुल रु. 28 लाख से अधिक नकद
  • कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी
  • 6 जून की सुबह, म्यांमार सीमा से लगे बेहियांग गांव में एक संदिग्ध ईको वैन का पीछा कर उसे थाडौ वेंग इलाके के एक घर तक ट्रैक किया गया।
  • तलाशी में 219 साबुन डिब्बों में भरी हेरोइन, 8 अफीम के पैकेट, 18 टिन डिब्बे, दो वॉकी-टॉकी और रु.7,58,050 नकद बरामद हुए।
  • एक आरोपी घर से और दो अन्य को बुआलकोट चेक गेट पर गिरफ्तार किया गया।
  • त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहियांग गांव में एक और स्थान से दो अफीम पैकेट और रु. 28,05,000 नकद भी बरामद किए गए।
  • 7 जून को, ज़ौखोनुआम गांव के पास बीपी 46 चेकपॉइंट पर दो संदिग्धों को अवैध हथियार और हेरोइन ले जाते हुए पकड़ा गया।
  • उनकी तलाशी में 440 साबुन पेटियों में पैक हेरोइन मिली।