नई दिल्ली, 01 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेतावनी दी कि आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड अस्वीकार्य हैं।
मोदी ने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में बोलते हुए आतंकवाद को मानवता के लिए एक बड़ा खतरा बताया और कहा कि इसे हर रूप में खारिज किया जाना चाहिए।
मोदी ने कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद से निपट रहा है। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के दौरान भारत के साथ खड़े रहने वाले देशों का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि एससीओ के सदस्य के रूप में भारत ने अत्यंत रचनात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि एससीओ के लिए भारत का दृष्टिकोण और नीतियाँ तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित हैं: सुरक्षा, संबंध और अवसर।
Follow @JansamacharNews



