Amit Shah

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह बीमार, एम्स में भर्ती

Shah tweetभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह बीमार हो गए हैं और एम्स में भर्ती है।

इस बात की जानकारी खुद अमित शाह ने एक ट्वीट में दी है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मुझे स्वाइन फ्लू हो गया है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा , आप सभी के प्रेम और शुभ कामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाउंगा।

जानकारी के अनुसार उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है। इससे सीने में इन्फेक्शन हो गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा एम्स जाने वाले हैं। वे लखनउ से दिल्ली आरहे हैं। प्रधान मंत्री के भी एम्स जाने और शाह से मिलने की खबर है।

शाह एक साल पहले कर्नाटक में बीमार हो गए थे और यात्रा बीच में ही छोड़कर बैंगलूरू से दिल्ली आ गए थे।