भाजपा

आगामी 4 दिनों तक भाजपा नेता और मंत्री 50 से अधिक प्रेस वार्ताएं करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता 16 से 19 जनवरी तक 4 दिनों में 50 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप.मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सरकारों के वरिष्ठ मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी.गण देश भर में अलग.अलग जगहों पर इन प्रेस वार्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रेस वार्ता के माध्यम से अभी हाल ही में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिए गए संदेशों को भी देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल ही में संपन्न हुए संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी द्वारा पेश किए गए विधेयकों के बारे में भी समग्र राष्ट्र की जनता को अवगत कराया जायेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा इस प्रकार की प्रेस वार्ताओं के जरिये कांग्रेस एंड कंपनी की झूठ की राजनीति का पोल खोलने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याण की योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा लखनऊ, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव जम्मू, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव पटना, राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन आगरा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बनारस में प्रेस को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, धर्मेंद्र प्रधान, थावरचंद गहलोत, डॉ जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, श्रीमती स्मृति इरानी, जनरल ;रिटायर्ड वी के सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, श्रीमती पूनम महाजन सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी देश भर में प्रेस से वार्ता करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस, झारखंड के मुख्यमंत्री  रघुबर दास,  हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहरलाल खट्टर,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत,  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर सहित भाजपा शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री भी भिन्न- भिन्न जगहों पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख  अनिल बलूनी रोहतक में प्रेस वार्ता करेंगे।