नई दिल्ली, 24 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ देखी।
इस फिल्म में न्यूरोडायवर्जेंट स्थितियों से पीड़ित वास्तविक लोगों को दिखाया गया है, जो विविधता, समानता और समावेश का संदेश देती है।
फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता आमिर खान भी फिल्म की टीम के साथ स्क्रीनिंग में मौजूद थे।



