गोरखपुर, 6 जून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 30 जून को प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी।
सीएम योगी ने आयुष विवि के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में हुई देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के प्रति गहरी नाराजगी जताई और कहा कि मैन पॉवर बढ़ाकर युद्ध स्तर पर काम कराया जाए और इसकी सतत मॉनिटरिंग एक टीम लगाकर की जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बातचीत करते हुए वह प्रशासनिक भवन पहुंचे। प्रशासनिक भवन में उन्होंने ओपीडी और औषधि भंडार के साथ पूरे भवन का सघन जायजा लिया।
Follow @JansamacharNews



