Prime Minister congratulates the people and Government of Nepal

प्रधानमंत्री ने नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी

दिल्ली, 8 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल की जनता को बेहद उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने चुनावों को एक ऐतिहासिक उपलब्धि और नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण बताया।

मोदी ने आगे कहा कि एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल की जनता और नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हार्दिक बधाई। अपने नेपाली बहनों और भाइयों को इतने उत्साहपूर्वक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण है।

एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।”