Prime Minister expresses condolences on the shooting incident in Canada

कनाडा में गोलीबारी की घटना, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मोदी ने कहा, “दुख की इस घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी से मैं बेहद स्तब्ध हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”