Gehlot

गहलोत ने मुख्यमंत्री एवं पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित विशेष समारोह में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत  को मुख्यमंत्रीऔर सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री  के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष सांसद  राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी, पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री  वी. नारायणसामी, पूर्व राज्यपाल श्रीमती कमला, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया एवं श्रीमती वसुन्धरा राजे, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन एवं बाबूलाल मरांडी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री  सिद्धारमैया, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तमिलनाडु के पूर्व उप मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उपस्थित थे।
समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार, शरद यादव, तारिक अनवर, श्रीमती अम्बिका सोनी, कुमारी शैलजा, अश्विनी कुमार, आनन्द शर्मा, प्रफुल्ल पटेल, जितिन प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ला, टीआर बालू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं नवनिर्वाचित विधायक डॉ. सीपी जोशी, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्रीमती एमके कन्निमोझी, बदरूद्दीन अजमल, एनके प्रेमचन्द्रन,  पीके कुन्हालीकुट्टी एवं संजय सिंह, पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू, राजस्थान विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सहित अनेक राजनेता, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।