Diksha Bhumi Nagpur

नागपुर में डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की दीक्षाभूमि

Diksha Bhumiनागपुर में निर्मित दीक्षाभूमि एक पवित्र धार्मिक और ऐतिहासिक स्मारक है। यह वह स्थान है, जहां भारत के संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को महास्थविर चंद्रमणि से बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। इसी स्थान पर दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपने 5 लाख से अधिक अनुयायिओं को बौद्ध बनाया।

स्तूप शैली में निर्मित इस स्मारक का निर्माण कार्य जुलाई 1978 में शुरू हुआ और उद्घाटन18 दिसंबर, 2001 को सम्पन्न किया गया।

यह दीक्षाभूमि भारत में बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र है।