Wani

मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित लांस नायक नाज़िर अहमद वानी

शहीद लांस नायक नाज़िर अहमद वानी को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वानी जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री 34 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स में काम करते थे। उनके लिए यह पुरस्कार नाजिर अहमद वानी की पत्नी श्रीमती महजबीन और उनकी मां सुश्री राजा बानो ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 26 जनवरी, 2019 को राजपथ नई दिल्ली में 70 वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्राप्त किया गया।