Special program held at UN Headquarters

यूएन मुख्यालय में किया गया विशेष कार्यक्रम 

संयुक्त राष्ट्र, 21 जून। हर वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस बार भी शुक्रवार को, 10वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के सहयोग से, यूएन मुख्यालय में, एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.

योग शरीर और मस्तिष्क, मानवता और प्रकृति, और दुनिया भर में मौजूद करोड़ों लोगों को, एकता के धागे में पिरोता है.

योग एक ऐसी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यायाम प्रक्रिया है जो भारत में शुरू हुई थी और अब दुनिया भर में विभिन्न रूपों में लोकप्रिय व प्रचलित है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसम्बर 2014 को, एक प्रस्ताव पारित करके, हर वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी.

योग दिवस का उद्देश्य, योग आसन से होने वाले लाभ के प्रति विश्व भर में जागरूकता का प्रसार करना है. योग शरीर और मस्तिष्क, मानवता और प्रकृति, और दुनिया भर में मौजूद करोड़ों लोगों को, एकता के धागे में पिरोता है.

योग एक ऐसी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यायाम प्रक्रिया है जो भारत में शुरू हुई थी और अब दुनिया भर में विभिन्न रूपों में लोकप्रिय व प्रचलित है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसम्बर 2014 को, एक प्रस्ताव पारित करके, हर वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी.

उसके बाद से, हर वर्ष, दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग योग दिवस आयोजनों में बेहतर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हिस्सा लेते हैं.