अहमदाबाद विमान दुर्घटना या नागरिक उड्डयन क्षेत्र की हत्यारी लापरवाही?
अहमदाबाद हादसा सिर्फ एक त्रासदी नहीं, बल्कि एक भयानक चेतावनी है—उस भारत के लिए जो खुद को वैश्विक विमानन हब बनते देखना चाहता है, लेकिन सुरक्षा के मामले में आंखें मूंदे हुए है। सच्चाई यह है कि भारत का नागरिक उड्डयन क्षेत्र नौकरशाही की निष्क्रियता, कॉर्पोरेट लालच और नियामक विफलता का खतरनाक संगम बन गया है।



